छिबरामऊ: काली नदी पुल के पास झाड़ियों में मिला युवती का शव, 21 घंटे बाद भैनपुरा की रहने वाली मृतिका की हुई शिनाख्त
छिबरामऊ के काली नदी पुल के पास झाड़ियां में शुक्रवार की रात तकरीबन 8:30 बजे एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। इसके बाद छिबरामऊ कोतवाली पुलिस व जहानगंज कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 21 घंटे के बाद युवती की हुई शिनाख्त छिबरामऊ भैनपुरा की रहने वाली है मृतक प्रतीक्षा पाल। मृतक्का की मां ने बताया दवा लेने के लिए गई हुई थी बेटी।