सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वाले 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार फरार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सादाबाद पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को पवन कुमार पुत्र देवदत्त सिंह निवासी खाजपुर थाना नौहझील जनपद मथुरा को राया रोड़ कस्वा सादाबाद तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।