नारायणपुर: नवटोलिया में बंद घर का ताला काटकर चोरी
नवटोलिया गांव में बंद पड़े एक घर में चोरी की घटना हुई। स्व. आनंदी ठाकुर के पुत्र सावंत कुमार रवि के घर का ताला आरी-पत्ती से काटकर चोर एक गैस सिलेंडर, आधा ड्रम गेहूं, बर्तन समेत अन्य सामान चुरा ले गए। घटना का पता तब चला जब उनकी चाची निर्मला देवी साफ-सफाई के लिए घर पहुंचीं। सावंत कुमार मधेपुरा समाहरणालय में कार्यरत हैं। समाचार लिखे जाने तक भवानीपु