शिवपुरी नगर: मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले शिवपुरी भाजपा में घमासान, एक दर्जन पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
शिवपुरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित दौरे से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के भीतर की आपसी कलह सड़कों पर आ गई है। शनिवार को शाम 6 बजे शहर के बाजार का नजारा तब बदल गया जब भाजपा के ही एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।