जगदलपुर: फिट बस्तर-हिट बस्तर त्रिदिवसीय योग उत्सव का समापन, शिविर में भाग लेने वालों का हुआ सम्मान, विधायक किरण देव रहे शामिल
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में विश्व योग दिवस से पूर्व फिट बस्तर -हिट बस्तर अभियान के तहत ज़िला प्रशासन- पुलिस प्रशासन और पतंजलि योग समिति बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदीवसीय विराट योग उत्सव का आयोजन लालबाग मैदान में 15 मई से 17 मई तक हुआ। रविवार सुबह 9 बजे इस शिविर का समापन किया गया ।