पटना, 10 नवंबर 2025 — बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए पुनपुन थाना ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात्रि वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुनपुन थानााध्यक्ष बेबी कुमारी के नेतृत्व में यह अभियान मतदान से पूर्व संभावित खतरों और अराजकता को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।