कासगंज: नगला चीटा के पास घायल हालत में मिला व्यक्ति, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
नगला चीटा गांव के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 5757 मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया। घायल अपना नाम राकेश बता पाया था।