बख्तियारपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पुष्पा कुमारी को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई
बख्तियारपुर CHC के आपातकालीन विभाग में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ पुष्पा कुमारी को सोमवार दोपहर 3 बजे उनके सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर चिकित्सा प्रभारी समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।