आंवला: जनपद न्यायाधीश ने आंवला बार एसोसिएशन को शपथ दिलवाई, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
Aonla, Bareilly | Apr 30, 2026 आंवला स्थित तहसील सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार देररात आठ बजे तक चले कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने आंवला बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। सबसे पहले बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनेक पाल सिंह यादव और महासचिव अवनीश तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।