देवरिया: न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुम्हा पर युवाओं का प्रदर्शन, डॉक्टर और स्टाफ पर अनुपस्थित रहने का आरोप
देवरिया। जनपद के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुम्हा पर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आजाद हिन्द सेना वाहिनी के संस्थापक ऋषि पांडेय ने किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता। उनका कहना है कि दूर-दराज से आने वाले मरीज घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना उपचार के वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने आरोप लगाया कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था सुधारने के बजाय निजी प्रैक्टिस में व्यस्त हैं, जिसके कारण सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्वा
Barhaj, Deoria | Jul 28, 2026