मथुरा: भांजी की गमी पर ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे परिवार को स्कूल बस ने मारी टक्कर, देवरानी-जेठानी की मौत
थाना राया क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बेकाबू स्कूल बस ने शोक सभा में जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि ट्रॉली पलट गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर देवरानी और जेठानी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है