सिमरिया: दक्षिण पन्ना वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: पवई रेंज में 2.5 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास विफल, बनाई गई खंती।
Simariya, Panna | Jun 30, 2026 दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई वन परिक्षेत्र में आज मंगलवार 30 जून वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए शाहपुर बीट के कक्ष P 674 में लगभग 2.5 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है। अतिक्रमणकारी इस बेशकीमती सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जा करने की फिराक में थे।