महरौनी: महरौनी में निवासरत ग्राम सुनवाहा की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा की मौत बनी पहेली, तरह-तरह की चर्चाएं
ग्राम सुनवाहा निवासी कक्षा 11वीं की छात्रा अपने भाई के साथ कस्बा महरौनी में किराए के मकान में निवास कर रही थी।इसी दौरान उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया था।उक्त मामले में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौपा गया था। परंतु छात्रा की मौत को लेकर मामला संदिग्ध होने के चलते जांच का विषय है।