ग्वालियर गिर्द: अगवा छात्रा और आरोपी जीतू तोमर कोर्ट में पेश, लड़की ने अपहरण की पुष्टि की, आरोपी रिमांड पर
कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की छात्रा खुशी जादौन और उसका अपहरण करने वाले जीतू तोमर दोनों को कोर्ट में शनिवार दोपहर पेश किया गया। जहां छात्रा के बयान पंजीबद किए गए वहीं आरोपी जीतू तोमर द्वारा छात्रा के अपहरण की पुष्टि होने के बाद उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस ने लिया है। उससे अवैध पिस्तौल के बारे में पूछताछ की जा रही है।