नवाबगंज: ग्वारी चौराहे पर व्यापारी के घर करीब एक करोड़ की लूट, कई हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर किया लूट
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के गवारी चौराहे पर एक किराना व्यापारी के घर लुट हुई है।कई हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूट लिए।किराना व्यापारी आलोक कुमार जायसवाल के घर से 12 लाख रुपये नकद और 90 लाख रुपये के कीमती जेवरात लूटे।यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 3:20 बजे हुई।बदमाश घर का पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे।