तेंदूखेड़ा: मुठिया तिराहे पर तीन पहिया मालवाहक में आग, वाहन जलकर खाक
तेंदूखेड़ा नोहटा थाना अंतर्गत अभाना के पास मुठिया तिराहे पर एक तीन पहिया मालवाहक में तेज गर्मी के कारण मंगलवार की शाम 4 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती जा रही थी स्थानीय राहगीरों द्वारा सूझबूझ से ऑटो में लोड कूलर को तत्काल उतारा गया जिससे उसमें लोड माल तो बच गया परंतु ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गया।