मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र से मुकदमे की पैरवी करने पर दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, घायल शख्स पहुंचा एसएसपी ऑफिस
Meerut, Meerut | Oct 30, 2024 मुकदमे की पैरवी करने पर दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर बुधवार को करीब 1 बजे गंभीर रूप से घायल युवक को पिता एंबुलेंस में डालकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे,लेकिन फेस्टिवल के चलते छुट्टी होने के चलते कोई अधिकारी नहीं मिला।