मेरठ: परतापुर क्षेत्र में मिड-डे मील खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ी, स्कूल प्रबंधक और एनजीओ पर कार्रवाई की मांग
Meerut, Meerut | Oct 30, 2024 परतापुर क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज में बुधवार करीब 11 बजे मिड-डे मील के दाल-चावल खाने से 16 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्र- छात्राओं को पेट में तेज दर्द और उल्टियां होने लगीं। सूचना के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक या अन्य स्टाफ इलाज के लिए मौके नहीं पहुंचे। निजी चिकित्सकों से इलाज कराकर छात्र और छात्राओं को घर भेजा दिया।