मेरठ: मेरठ में दीवाली पर नहीं बिकेंगे पटाखे, पॉल्यूशन के चलते आतिशबाजी की बिक्री पर बैन, प्रशासन ने नहीं जारी किया कोई लाइसेंस
Meerut, Meerut | Oct 30, 2024 एनसीआर में बढ़ रहे पॉल्यूशन के चलते पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक है।मेरठ सहित एनसीआर में कहीं भी पटाखे नहीं बिकेंगे।जिला प्रशासन ने इस साल किसी भी पटाखा दुकान के लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किया।प्रशासन के अनुसार मेरठ में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है।अगर कहीं पटाखे बिकते मिले तो उसकी सूचना प्रशासन को दें।अवैध तरीके से पटाखे बेचने वालों पर एक्शन लेंगे।