मेरठ: इंचौली क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला पेंटर का शव, तीन दिन से था लापता
Meerut, Meerut | Oct 30, 2024 इंचौली थाना क्षेत्र के गांव उल्देपुर रोड पर गन्ने के खेत में बुधवार करीब सुबह 9 बजे तीन दिन से लापता पेंटर का शव मिला।स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।साथ ही परिजनों को जानकारी दी। इंचौली थाना प्रभारी ने बताया कि,जानकारी मिली है कि पेंटर ने सोमवार शाम को अपने दो साथियों के साथ शराब पी थी।