शाहगंज: प्राथमिक विद्यालय में चोरी, चोरों ने मिड-डे मील का सामान उठा लिया
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनुवाडीह में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय में रखे मिड-डे मील से संबंधित सामान समेत बर्तन उठा ले गए। आपको बता दें कि चोर दो भगौना, एक बोरी चावल, एक बोरी गेहूं और भोजन बनाने में उपयोग होने वाले अन्य बर्तन लेकर फरार हो गए।