ग्यारसपुर: बंजरिया पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत
ग्यारसपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बंजरिया के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरपंच, उपसरपंच प्रतिनिधि और सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि खेत तालाब योजना में अपात्र किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि पात्र हितग्राहियों को वंचित रखा गया है। उन्होंने नाली निर्माण के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाली।