गंगरार के वीर बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान का भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे भक्तिमय माहौल बना रहा। महाआरती के दौरान जयकारों से वातावरण गूंज उठा।