इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB की संयुक्त गश्त, संदिग्धों पर कड़ा पहरा...
#बलरामपुर। जिले में शांति और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में बृहस्पतिवार को पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सघन पैदल गश्त की। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों की कड़ी निगरानी करते हुए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाशी ली गई।
संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से सटे गांवों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीमा पार से होने वाली असामाजिक गतिविधियों और अवैध घुसपैठ पर नजर रखने के लिए जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान पुलिस ने ग्राम सुरक्षा समितियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गो-तस्करी तथा अवैध कटान जैसी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
#balrampur #balrampurpolic
Balrampur, Balrampur | Aug 27, 2026