दरभंगा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NBW वारंटी में 2 गिरफ्तार, शराब ज़ब्त, कई आरोपी गिरफ्तार, जनसुनवाई में 39 मामलों की सुनवाई
दरभंगा पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, अवैध शराब जब्त की तथा जनसुनवाई के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं सुनीं। न्यायालय द्वारा जारी NBW वारंटी के तहत नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी नथुनी चौपाल और महादेव चौपाल को पुलिस निरीक्षक बहेड़ा के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया।