पेण्ड्रा: पुनर्मूल्यांकन के बाद आत्मानंद स्कूल पेंड्रा की आकृति साहू ने राज्य मेरिट में 8वां स्थान हासिल किया
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेंड्रा की मेधावी छात्रा आकृति साहू ने पुनर्मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए जिले एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पुनर्मूल्यांकन के उपरांत आकृति के 4 अंक बढ़ने से उनका कुल प्राप्तांक 484 हो गया, जिसके आधार पर उन्होंने छग माध्य शिक्षा मंडल की राज्य मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया।