कांके: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में पेयजल संकट और बिजली कटौती को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Apr 29, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पेयजल संकट और पावर कट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर बीजेपी 6 से 12 मई तक झारखंड के विभिन्न जिलों में चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी। 6 मई को गढ़वा, पलामू और लातेहार से इसकी शुरुआत होगी।