कामां: जुरहरा पुलिस ने 10 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, 12 साल पुराने मामले का वारंटी
जुरहरा थाना पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी छीनने के मामले में 10 साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा है, वहीं सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के 12 साल पुराने मामले में एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम 5 बजे कार्रवाई का किया प्रेस नोट जारी। अनुसंधान जारी है।