चंदेरी: महोली में सिंधिया ने लोधी समाज के परिवारजनों से किया आत्मीय संवाद
चंदेरी,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी के महोली में शनिवार दोपहर 1 बजे लोधी समाज के परिवारजनों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोधी समाज और सिंधिया परिवार के बीच दशकों पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनेपन की मजबूत डोर से जुड़ा है।