लोहरदगा: लोहरदगा में कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, सत्य और अहिंसा के विचारों को याद किया
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है।