दुर्गावती थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने ग्राम बहेरा निवासी भरत राम पिता स्वर्गीय मोहन राम को 127 पीस ब्लू लाइम देशी शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब की कुल मात्रा 25.400 लीटर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Mohania, Kaimur | Jul 14, 2026