पोलायकलां: अकोदिया में प्री-मानसून सफाई अभियान शुरू, नालों की सफाई तेज; कई वार्डों में अधूरे कार्य पर उठे सवाल
अकोदिया नगर परिषद ने मानसून से पहले प्री-मानसून सफाई अभियान शुरू किया। रविवार को दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार वार्ड 09 डाबरीपुरा, वार्ड 05 फुलेन और वार्ड 04 के नालों-नालियों की सफाई कर पानी निकासी सुचारू बनाई जा रही है। अध्यक्षा रचना सचिन शर्मा व CMO राजेश सेन के निर्देश पर कर्मचारी गाद-कचरा निकाल रहे हैं।