हनुमानगढ़: परमिट और फिटनेस अटकने से भड़के ट्रांसपोर्टर, डीटीओ का किया घेराव, वीएलटी डिवाइस पर ट्रक ऑपरेटरों ने किया आर-पार का ऐलान
वीएलटी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग) डिवाइस की अनिवार्यता के कारण ट्रकों के परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से नाराज ट्रक ऑपरेटरों ने बुधवार से जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने डीटीओ का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।