बंदरा: बंदरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 12 वें दिन आशा कार्यकर्ताओं का धरना रहा जारी ओपीडी सेवा किया बाधित
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड मुख्यालय के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार शाम 5 बजे तक जारी रहा। मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित कर दी। इससे इलाज कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। और ओपीडी सेवा भी बाधित करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।