सुसनेर: स्वच्छता का संदेश लेकर सुसनेर पहुंचे 'स्वच्छता प्रेरक' विष्णु भारतेश, नप अध्यक्ष ने किया स्वागत
स्वच्छता की अलख जगाने के लिए किसी पद की नहीं, बल्कि एक दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है। इसी संकल्प के साथ आज सोमवार सुबह 11 बजे, राजस्थान के डग निवासी और प्रसिद्ध स्वच्छता प्रेरक विष्णु भारतेश नगर परिषद सुसनेर पहुंचे।डाक बंगला रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में परिषद के अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर विष्णु भारतेश का स्वागत किया।