गोपालगंज: सिसवा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के समीप बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।