कोटकासिम: कोटकासिम में गो सम्मान अभियान के तहत पीले चावल बांटे गए, 27 अप्रैल को तहसील मुख्यालय पर ज्ञापन देने का आह्वान किया गया
Kotkasim, Alwar | Apr 17, 2026 कोटकासिम में गो सम्मान आवाहन अभियान के समर्थन में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे बाजार में विशेष जन जागरण अभियान चलाया गया। गो भक्तों ने बहन पुष्पा शास्त्री के सानिध्य में लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया। इस दौरान आगामी 27 अप्रैल को तहसील मुख्यालय पर आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया गया।