जैनी आंगनबाडी केन्द्र में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद औषधालय जैनी द्वारा आंगनबाडी केन्द्र-बी जैनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किय गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में डॉ रघुवीर सिंह मीणा द्वारा 12 महिला एवं 20 बच्चों सहित 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया तथा सभी को दिनचर्या, रितुचर्या एवं योग के बारे में बताया गया। इस अवसर पर श्री विजय सिंह बजुल्ला, श्री बीर सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026