चूरू: डेढ़ साल से बंद चूरू से बीकानेर रोडवेज बस फिर से शुरू हुई
Churu, Churu | Jul 19, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शनिवार दोपहर 12:30 बजे राजस्थान रोडवेज के केसियर महेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से चूरू से बीकानेर तक की रोडवेज बस सेवा बंद थी। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए चूरू डिपो प्रशासन ने बीकानेर रूट पर दुबारा बस चलाने का फैसला लिया है।