चूरू: बारिश के बाद चेजारों मोहल्ला सहित निचले इलाकों में पानी भर गया, लोगों की आवाजाही हुई बंद
Churu, Churu | Jul 18, 2025 चूरू में शुक्रवार शाम को हुई बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर की सड़कों पर भी जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर के कई मुख्य रास्ते पानी में डूब गए। बारिश के बाद शहर के चेजारों का मोहल्ला, भाईजी चौक, झारिया मोरी, जौहरी सागर, सब्जी मंडी क्षेत्र में पानी भर गया।