चूरू: गांव खांसोली में 58 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी और बहु से झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया गया, एसडीएम के समक्ष किया गया पेश
Churu, Churu | Jul 18, 2025 चूरू के गांव खांसोली में अपनी पत्नी और बहू से लड़ाई झगड़ा कर रहे एक 58 वर्षीय व्यक्ति को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। सदर थाना के एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने शाम बताया कि गांव खांसोली के 29 वर्षीय लीलाधर ने परिवाद दिया था कि उसके पिता आए दिन उसकी मां और भाभी से झगड़ा करता है।