चूरू: सैनिक बस्ती में 74 वर्षीय बुजुर्ग और उसके पोते से पुरानी रंजिश के चलते किया गया हमला
Churu, Churu | Jul 18, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती में शुक्रवार को एक 74 वर्षीय बुजुर्ग और उसके पोते से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पारिवारिक पुरानी रंजिश को लेकर यह हमला किया गया जिसमें दादा पोता घायल हो गए। घायलों को परिजन राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने उनका इलाज शुरू किया।