सिरसागंज: नसीरपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर कर्खा के पास सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को गांव फतेहपुर कर्खा के समीप सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हरिओम पुत्र गीतम सिंह निवासी ग्राम रूपवास थाना मटसैना के रूप में हुई है।