भदोही: भदोही कोतवाली पुलिस ने दो चेन स्नैचर्स को किया गिरफ्तार, एक चेन और मंगलसूत्र बरामद
भदोही कोतवाली पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्नेचिंग की हुई सोने की चेन, मंगलसूत्र बरामद किया गया है । साथ ही एक तमंचा, कारतूस, नाजायज चाकू और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया की बीते दिनों जिले के थाना सुरियावां और भदोही में स्नेचिंग की घटनाएं हुई थी। मामले का खुलासा करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया