बेगूसराय: बेगूसराय SP ने किया मुफसिल थाने का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
बेगूसराय एसपी मनीष ने मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. निरीक्षण के क्रम में संधारित पंजी, अभिलेख एवं संचिका का विधिवत निरीक्षण किया. इस दौरान साफ-सफाई को लेकर उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए.