राशमि: राशमी गैस एजेंसी में सिलेंडर वितरण में देरी, डीएसओ ने निरीक्षण कर मैनेजमेंट सुधारने के दिए निर्देश
राशमी में गैस सिलेंडर वितरण में देरी और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) हितेश जोशी ने शनिवार को विभागीय टीम के साथ राशमी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं ने बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की थी। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें 50 दिनों बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। सिलेंडर बुकिंग