हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों का 'बांसुरी वाला जलवा', 60 में से 33 वार्डों पर कब्जा, भाजपा 15 और कांग्रेस 10 सीटों पर सिमटी
नगर निकाय आम चुनाव-2026 में हनुमानगढ़ नगर परिषद के नतीजों ने शहर की सियासत का नया चेहरा सामने रखा है। 60 वार्डांे के घोषित परिणामों में टीम गणेश राज बंसल के निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुल 33 वार्ड जीतकर सबसे बड़ा राजनीतिक समूह बना लिया है। भाजपा के खाते में 15, कांग्रेस के 10 और सीपीआईएम व निर्दलीय के खाते में एक-एक वार्ड गया है।