शेखपुरा: बरबीघा सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग के टोल प्लाजा के समीप सड़क दुर्घटना में एक बालिका की हुई मौत
बरबीघा सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर टॉल प्लाजा के निकट एक बेकाबू हाइवा के ठोकर से बाइक पर सवार एक 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जबकि मृतका के मां बाप घायल हो गए।घटना में मृत बालिका की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के मालदह गांव निवासी सुनील पांडेय की पुत्री ज्योति वत्स के रूप में की गई है।जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल मृतका की मां कंचन देवी का इलाज चल रहा है।