जानकारी के अनुसार दिनांक 9 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना के सामने लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोका गया।