जबलपुर: EOW ने आधारताल के पटवारी को ₹2,000 की घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आधारताल तहसीली का एक घूसखोर पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है! मामला बेहद चौंकाने वाला है। हल्का नंबर दो के पटवारी मनोज बघेल को ₹2,000 की पहली किश्त लेते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW की टीम ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित शरद ने जब अपनी दुकान के नामांतरण के लिए कई चक्कर काटे, तो नामांतरण का आदेश जारी होने के बाद भी यह पटवारी अड़ गया था।